scriptHP Khalistan Row: भाजपा पर AAP का तंज, कहा- BJP को अपने गुंडों को बचाने से फुर्सत मिले, तब तो वो लोगों की सुरक्षा की सोचे | Aap manish sisodia attacks bjp over himachal pradesh khalistan flags | Patrika News
राष्ट्रीय

HP Khalistan Row: भाजपा पर AAP का तंज, कहा- BJP को अपने गुंडों को बचाने से फुर्सत मिले, तब तो वो लोगों की सुरक्षा की सोचे

HP Khalistan Flag Row: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के मेन गेट पर खालिस्तानी झंडा बंधे होने के मामले में आम आदमी पार्टी ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। आप का कहना है कि बीजेपी पूरी तरह से अक्षम है।

नई दिल्लीMay 08, 2022 / 11:49 am

Prabhanshu Ranjan

khalistani_flag_1.jpg

HP Khalistan Flag Row: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के मेन गेट और बाहरी दीवारों पर खालिस्तानी झंडा लगे होने के मामले पर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा तंज कसा है। आप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए! हिमालच प्रदेश में उनकी सरकार, केंद्र में उनकी सरकार, फिर भी कोई विधान सभा में खालिस्तानी झंडे लगा कर चला जाए, मतलब या तो ये पूरी तरह अक्षम हैं या ये ख़ालिस्तानियों से मिले हुए हैं। इसी ट्वीट में पार्टी ने यह भी लिखा कि BJP को अपने गुंडों को बचाने से फुर्सत मिले, तब तो वो लोगों की सुरक्षा की सोचे।

इससे पहले इसी मामले पर ट्वीट करते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए वो जनता को कैसै बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1523177152820445184?ref_src=twsrc%5Etfw

सीएम बोले- जांच के दिए गए आदेश, करेंगे सुरक्षा की समीक्षा

दूसरी ओर इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि जांच के आदेश दिए हैं और FIR दर्ज़ की गई है। बताया गया है कि रात में इस घटना को अंजाम दिया है। CCTV में तस्वीरें कैद होनी की उम्मीद है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम राज्यों से सटे बॉर्डर की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय हो कि आज सुबह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित विधानसभा भवन के मेन गेट और बाहरी दीवारों पर खालिस्तानी झंडा बंधा हुआ मिला था। जिसके बाद आप ने हरियाणा और केंद्र सरकार पर हमला बोला।

यह भी पढ़ेंः
हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के मेन गेट और दीवारों पर बंधे मिले खालिस्तानी झंडे, जांच में जुटी पुलिस

https://twitter.com/msisodia/status/1523159027571593216?ref_src=twsrc%5Etfw
एफआईआर दर्ज कर मामले में छानबीन शुरूः एसडीएम

दूसरी ओर इस मामले पर धर्मशाला की एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। यहां पुलिस अधिकारी पहले ही मौजूद थे। मामले में प्राथमिकी जांच शुरू कर दी गई है। हम हिमाचल सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करेंगे। हम जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कह सकते।
भाजपा नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर आमने-सामने आई थी तीन राज्यों की पुलिस

बताते चले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर की गई एक टिप्पणी के मामले में पंजाब पुलिस दिल्ली से भाजपा नेता तेजिन्द्र सिंह बग्गा को परसो गिरफ्तार किया था। लेकिन उन्हें गिरफ्तार तक पंजाब ले जाने के दौरान दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोक लिया था। इस मामले में देश के तीन राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई थी।

Home / National News / HP Khalistan Row: भाजपा पर AAP का तंज, कहा- BJP को अपने गुंडों को बचाने से फुर्सत मिले, तब तो वो लोगों की सुरक्षा की सोचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो