6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के मेन गेट और दीवारों पर बंधे मिले खालिस्तानी झंडे, जांच में जुटी पुलिस

किसी भी राज्य के विधानसभा भवन की गिनती अतिसुरक्षित और वीवीआईपी इलाकों में होती है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के मेन गेट और ब्रॉउंड्री वॉल पर खालिस्तानी झंडा बांधा हुआ मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 May 2022, 9:25 AM IST

khalistani_flag.jpg

देश में खालिस्तान मूवमेंट फिर से सिर उठा रहा है। करनाल से भारी मात्रा में हथियार के साथ चार खालिस्तानी आतंकियों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद ही आज सुबह हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन पर खालिस्तानी झंडा बांधा हुआ मिला। धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के मेन गेट पर चाहरदीवारी पर कई जगहों पर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडा बांधा हुआ मिला है। विधानसभा भवन जैसे वीवीआईपी क्षेत्र में खालिस्तानी झंडा मिलने से सुरक्षाबलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने विधानसभा भवन के मेन गेट पर ब्राउंड्री वॉल पर खालिस्तानी झंडा बंधे होने की तस्वीर और वीडियो को ट्वीट करते हुए मामले की जानकारी दी है। झंडों पर पंजाबी भाषा में खालिस्तान लिखा हुआ है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने विधानसभा भवन पर खालिस्तानी झंडा बंधा देखा। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधानसभा भवन और ब्राउंड्री वॉल पर बंधे खालिस्तानी झंडों को हटा दिया है।

विधानसभा भवन पर खालिस्तानी झंडा बंधे होने की पुष्टि करते हुए कांगड़ा के एसपी खुशाल शर्मा ने कहा कि यह घटना देर रात या सुबह की हो सकती है। हमने विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। हम आज केस दर्ज़ करने जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि कुछ लोगों ने यह सवाल उठाया कि विधानसभा की सुरक्षा के लिए जब गार्ड रहते हैं फिर यह घटना कैसे हुई।

यह भी पढ़ेंः

करनाल से बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

उल्लेखनीय हो कि दो दिन पहले हरियाणा के करनाल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी एक इनोवा से हथियार के साथ महाराष्ट्र के नादेड़ जा रहे थे। इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी मिली थी कि ये चारों दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस उस मामले में केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। इधर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर दीवारों पर खालिस्तानी झंडा मिलने से यह कहा जा रहा है कि देश में फिर से खालिस्तानी मूवमेंट अपना सिर उठा रहा है।

यह भी पढ़ेंः

कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अरविंद केजरीवाल को कहा था खालिस्तान समर्थक