6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करनाल से बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम किया है. हरियाणा के करनाल से पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है. गिरफ्तार आतंकी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 May 2022, 1:02 PM IST

babbar_khalsa.jpeg

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है. हरियाणा के करनाल से पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है. गिरफ्तार आतंकी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे. मीडिया रिपोट्स के अनुसार गिरफ्त में आए चारों आतंकी बब्बर खालसा ग्रुप के हैं. बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) सिखों का एक संगठन है, जो भारत में सिखों के लिए खालिस्तान नामक स्वतंत्र देश की मांग कर रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार चारों आतंकी की उम्र 20-22 साल बताई जा रही है. चारों एक इनोवा गाड़ी पर सवार होकर महाराष्ट्र के नादेड़ की ओर जा रहे थे. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया. आतंकियों की इनोवा कार को पुलिस जब्त कर मधुवन थाना ले आई है. जहां बन निरोधी दस्ते को बुलाया गया है. बम निरोध दस्ते के जरिए आतंकियों से बरामद हथियार के जखीरे को सुरक्षित रखा जा रहा है.

इन आतंकियों के बारे में मिली खुफिया इनपुट के आधार पर पंजाब और हरियाणा की पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही थी. बताया जाता है कि ये चारों आतंकियों हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा से जुड़े हुए हैं. बता दें कि रिंडा वॉन्टेड आतंकी है, जिसके पाकिस्तान में छिपे होने की बात कही जाती है. बताते चले कि इस चारों आतंकियों की गिरफ्तारी करनाल के बसताड़ा टोल के पास पुलिस ने की. जहां से पुलिस इन चारों को गाड़ी के साथ मधुबन थाना लेकर आई. जहां पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच गए है. चारों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीरः सांबा में मिली सुरंग, PAK की ओर 150 मीटर खोदी गई थी मिट्टी, अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश नाकाम