Tejashwi Yadav New Car: धनतेरस पर नई कार! 80 लाख की लग्जरी गाड़ी में घूमते हुए नजर तेजस्वी यादव
धनतेरस पर तेजस्वी यादव नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार MG M9 EV में बेटी के साथ घूमते नजर आए। जानिए 80 लाख रुपये की इस प्रीमियम कार की कीमत, फीचर्स और एक चार्ज में चलने की रेंज।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव धनतेरस पर नई लग्जरी कार को लेकर चर्चा में हैं। तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ एक शानदार गाड़ी में घूमते नजर आए।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनकी नई कार दिखाई दे रही है। हालांकि, अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह नई लग्जरी कार उन्होंने खरीदी या किसी और की है। इस बारे में अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
इलेक्ट्रिक गाड़ी में घूमते नजर आए तेजस्वी
बता दें कि तेजस्वी जिस नई लग्जरी कार में घूमते नजर आए, वह इलेक्ट्रिक है। उसका नाम 'MG M9 EV' बताया जा रहा है। इस कार की कीमत और इसके शानदार फीचर्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
यह नई गाड़ी आम कारों से काफी अलग है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें आराम और लग्जरी का खास ध्यान रखा गया है। तेजस्वी को अपनी बेटी के साथ इस गाड़ी में सफर करते देख लोग इसकी कीमत और रेंज के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं।
MG M9 EV की कीमत कितनी है?
अटकलों में तेजस्वी यादव की नई बताई जा रही यह कार MG कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 79.94 लाख रुपये है।
हालांकि, कंपनी ने सितंबर 2026 में इस गाड़ी के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प भी पेश किया था। इसके तहत MG M9 को 69.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और 8 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी किराये के साथ खरीदा जा सकता है।
इस तरह गाड़ी खरीदने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों के लिए इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। शहर, टैक्स और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत भी बढ़ जाती है।
एक बार चार्ज करने पर 548 किलोमीटर की रेंज
MG M9 EV की सबसे खास बात इसकी लंबी रेंज है। इसमें 90 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 548 किलोमीटर तक चल सकती है।
इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 245 हॉर्सपावर की ताकत और 350 Nm का टॉर्क देता है। यानी यह गाड़ी केवल लग्जरी के मामले में ही नहीं, बल्कि पावर के मामले में भी दमदार है।