रांची। झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के एक बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के एक कैबिनेट मंत्री देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी की है।