राष्ट्रीय

AAP ने 11 भाषाओं में जारी किया ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का पोस्टर, दो दिन में पूरे देश में लगाने का प्लान

आम आदमी पार्टी ने ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का पोस्टर 11 भाषाओं में जारी किया। आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में मोदी हटाओ, देश बचाओ का पोस्टर लगाने वाली है।

नई दिल्लीMar 28, 2023 / 02:32 pm

Shaitan Prajapat

AAP releases Modi hatao desh bachao poster

दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों राजधानी में मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर को लेकर बीजेपी और आप के बीच घमासान हुआ था। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व में केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल सरकार ने इन पोस्टरों के जरिए अब बड़ा प्रहार करने तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर 11 भाषाओं में जारी किया। आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में यह पोस्टर लगाने जा रही है।

 

11 भाषाओं में जारी किया पोस्टर


अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इन पोस्टरों के संबंध में जानकारी दी है। आप के मंत्री ने कहा कि 30 मार्च को मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर पूरे देश में लगाए जाएंगे। इन पोस्टर को 11 अलग अलग भाषाओं में जारी किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह पोस्टर उर्दू, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, तेलुगु, बांग्ला, मराठी, हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

केजरीवाल का LG पर निशाना, लगाया फ्री बिजली बंद कराने की साजिश का आरोप

 

पोस्टरों को लेकर 100 एफआईआर, 6 गिरफ़्तार


आपको बता दें कि बीते दिनों राजधानी में मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर कुछ इलाकों में मिले थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस पोस्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया था। दिल्ली में ऐसे पोस्टर लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर की थी और 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि अलग अलग क्षेत्रों से कई पोस्टर जब्त किए थो। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकल रही एक वैन को भी पकड़ा गया था।

 

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी केस पर भाजपा को क्या बोल गए केजरीवाल? लगाई देश बचाने की गुहार

 

बीजेपी ने किया था पलटवार


इस पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेता भी एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर के जरिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया था। इस पोस्टर में लिखा गया था, केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ।

Home / National News / AAP ने 11 भाषाओं में जारी किया ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का पोस्टर, दो दिन में पूरे देश में लगाने का प्लान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.