scriptLok Sabha Elections Results 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 237, कांग्रेस 98 सीटों पर आगे | According to Election Commission data BJP is ahead on 237 seats Congress on 98 seats | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections Results 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 237, कांग्रेस 98 सीटों पर आगे

Lok Sabha Elections Results 2024: इलेक्शन कमिशन की ऑफिसियल वेबसाइट के मुताबिक भाजपा नंबर 1 पार्टी बनी हुई है। सत्तारूढ़ पार्टी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में मिलता दिखाई दे रहा है।

नई दिल्लीJun 04, 2024 / 11:47 am

Paritosh Shahi

Lok Sabha Elections Results 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनावों के लिए आधिकारिक मतगणना के शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। इसमें भाजपा सबसे आगे चल रही है। उसके बाद क्रमशः कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का स्थान है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा की 543 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 237 सीटों पर आगे चल रही है। उसके बाद कांग्रेस (98), समाजवादी पार्टी (34), तृणमूल कांग्रेस (28) और द्रमुक (21) का स्थान है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पार्टीवार वोट शेयर भी भाजपा के पक्ष में है। उसे 40.21 प्रतिशत मत मिले हैं। उसके बाद कांग्रेस 26.80 प्रतिशत और सपा 3.78 प्रतिशत पर है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है, उसके ठीक पीछे सपा है जो 34 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाये हुए। दिल्ली की सात सीटों में से भाजपा सभी पर आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस 28 पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 12 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।

Hindi News/ National News / Lok Sabha Elections Results 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 237, कांग्रेस 98 सीटों पर आगे

ट्रेंडिंग वीडियो