scriptएयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा | Air India Nagpur Mumbai flight Scorpion bites female passenger | Patrika News
राष्ट्रीय

एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा

एयर इंडिया की नागपुर मुंबई फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। बिच्छू के काटने से महिला यात्री तबीयत खराब हो गई। पर चिकित्सीय सुविधा जल्द मिलने की वजह से यात्री की जान बचा ली गई। और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयर इंडिया ने बताया कि, यह आश्चर्यजनक घटना यह घटना 23 अप्रैल घटित थी। पर इसकी पुष्टि अब हुई है। दिसंबर 2022 में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था।

नई दिल्लीMay 06, 2023 / 02:57 pm

Sanjay Kumar Srivastava

air_india.jpg

एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा

फ्लाइट किसी बिच्छू का मिलना एक आश्चर्य घटना से कम नहीं है। यह घटना विमान कम्पनी के सुरक्षा सम्बंधी सभी मानदंडों को ठेंगा दिखाती है। 23 अप्रैल को नागपुर-मुंबई फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट खाया। पैसेंजर को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि, फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा।
यह भी पढ़ें – महिलाएं कर रहीं थी नई बहू का इंतजार पर घर आ गया दूल्हे का शव, भौचक्के रह गए परिजन, मातम में बदली खुशियां

एयर इंडिया ने यात्री से माफी मांगी

एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। फिर विमान की जमकर सफाई की गई। एयरइंडिया ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।
यह भी पढ़ें – Video : बजरंग दल बैन पर सीएम योगी गरजे, कहा – कांग्रेस का हिंदू आस्था संग खिलवाड़ ठीक नहीं

यात्री को बिच्छू काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना

एयर इंडिया ने कहा, हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी। एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई।

Home / National News / एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो