scriptमहिलाएं कर रहीं थी नई बहू का इंतजार पर घर आ गया दूल्हे का शव, भौचक्के रह गए परिजन, मातम में बदली खुशियां | Bihar Bhagalpur womens were waiting for Bride but dead body of groom came home relatives were shocked | Patrika News
राष्ट्रीय

महिलाएं कर रहीं थी नई बहू का इंतजार पर घर आ गया दूल्हे का शव, भौचक्के रह गए परिजन, मातम में बदली खुशियां

भगवान के खेल भी निराले हैं। खुशियां जिसका दमन छू रही थी। कुछ घंटों में वह मुठ्ठी में रेत की तरह से फुर्र हो गई। बिहार के भागलपुर एक दुल्हन सुहागन बनी। पर कुछ घंटों में ही वह विधवा बन गई। घरवाले भौचक्क रह गए। विवाह समारोह की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।

May 05, 2023 / 12:11 pm

Sanjay Kumar Srivastava

bhagalpur.jpg

महिलाएं कर रहीं थी नई बहू का इंतजार पर घर आ गया दूल्हे का शव, भौचक्के रह गए परिजन, मातम में बदली खुशियां

बिहार के भागलपुर में एक विवाह समारोह की खुशियां कुछ ही पलों में ही मातम में बदल गई। कुछ ही समय पूर्व सुहागन बनी दुल्हन, विधवा बन गई। भागलपुर के विवाह भवन में बुधवार रात खंजरपुर के झौवा कोठी के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप प्रकाश की शादी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम की आयुषी से हुई। देर से शुरू हुई शादी के रस्म रिवाज निभाने में हुई देरी के कारण विवाह कार्यक्रम गुरुवार सुबह पांच बजे तक चलता रहा। बताया जाता है कि, गुरुवार सुबह आठ बजे दूल्हा जब दुल्हन को विदा कराने को लेकर तैयारी में था, तभी उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह कुर्सी से नीचे गिर गया। परिवार वाले उसे मायागंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन के जोड़े में अस्पताल पहुंची आयुषी पति को मृत देख बहदवास होकर गिर पड़ी। आयुषी दहाड़ मारकर रोते—रोते कह रही थी कि, जब साथ निभाना ही नहीं था तो मेरी जिंदगी में आए क्यों?
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लड़की पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप दिल्ली में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आयुषी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है।
यह भी पढ़ें – खूनी कौन है, जिसने वरमाला के ठीक बाद दुल्हन को मारी गोली हुई मौत, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

खुशियां कुछ देर में मातम में बदल गई

इधर, लड़के के परिजनों का कहना है कि सबकुछ ठीक ढंग से निभाया गया। दुल्हे की तबियत भी ठीक थी। अचानक सब कुछ समाप्त हो गया। जिस मंडप में कुछ देर पहले बैंड बाजा की धुन पर लोग नाच गाकर खुशियां मना रहे थे, वहा से रोने की आवाज सुनाई देने लगी।
यह भी पढ़ें – एक और श्रद्धा हत्याकांड, जम्मू-कश्मीर में हत्या कर शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके

नई बहू का इंतजार खत्म, दुल्हे की अर्थी की तैयारी शुरू

जिस दुल्हे के घर की महिलाएं नई बहू का इंतजार कर रही थी वहां दुल्हे की अर्थी की तैयारी शुरू ही गई।

यह भी पढ़ें – खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की कार ने सात को रौंदा दो महिलाओं की मौत, दूल्हा फरार

Hindi News/ National News / महिलाएं कर रहीं थी नई बहू का इंतजार पर घर आ गया दूल्हे का शव, भौचक्के रह गए परिजन, मातम में बदली खुशियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो