गोवा की सभी सीटों पर भाजपा ने उतरे उम्मीदवार:
बीजेपी ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी। मार्च 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 13 और कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं।
भाजपा का इन पार्टियों के साथ रहेगा गठबंधन:
भाजपा ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और दो निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन किया, जिसके बाद उन्होंने 40 सदस्यीय सदन में 21 में बहुमत का दावा किया था। उस समय मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली गोवा सरकार सत्ता में आई थी। इस साल आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, कांग्रेस, एमजीपी, जीएफपी समेत अन्य लोग चुनाव लड़ेगे।
भारत-इजराइल संबंधों पर बोले पीएम मोदी, कहा- Israel का हमारी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान
क्या है पूरा कार्यक्रम:
अमित शाह गोवा में रविवार को जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा घर-घर जाकर प्रचार भी करेंगे। दाबोलिम हवाई अड्डे पर भाजपा के गोवा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े और अन्य ने अमित शाह का स्वागत किया।
राहुल गाँधी भी करेंगे जनसभा को संबोधित:
गोवा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा रखा है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 फरवरी को मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र संखालिम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने रविवार को यह जानकारी दी। संखालिम विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत चुनाव लड़ रहे हैं।