3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा में बीजेपी को एक और झटका, पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी दिया इस्तीफा

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। मनोहर पर्रिकर के बेटे के पार्टी छोड़ने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वे टिकट ना मिलने से नाराज थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Jan 2022, 2:48 PM IST

Former CM Laxmikant Parsekar Resign From BJP In Goa

Former CM Laxmikant Parsekar Resign From BJP In Goa

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे लक्ष्मीकांत को पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने से नाराज लक्ष्मीकांत पारसेकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि लक्ष्मीकांत गोवा के पूर्व सीएम होने के साथ-साथ बीजेपी के घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन भी हैं। पारसेकर से पहले पूर्व सीएम और दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भी शुक्रवार को बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था।

गोवा में बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दो दिन के अंदर दो बड़े नेताओं के छोड़कर जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। बीजेपी ने दोनों नेताओं को उनकी परंपरागत सीट से टिकट नहीं दिया है। ऐसे में दोनों बेहद नाराज चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 34 उम्मीदवारों को दिया टिकट


दरअसल गोवा में बीजेपी की स्थिति मजबूत बनाने में दिवंगत मनोहर पर्रिकर और लक्ष्मीकांत पारसेकर की मेहनत को काफी अहम माना जाता है। बावजूद इसके बीजेपी इन दोनों ही नेताओं के योगदान को नजरअंदाज कर रही है। जो पार्टी के ही कई नेताओं को समझ नहीं आ रहा है।

मंडरेम से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

लक्ष्मीकांत पारसेकर अपनी परंपरागत सीट मंडरेम से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और दूसरे को दे दिया। इससे नाराज लक्ष्मीकांत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

कुछ ऐसा ही उत्पल पर्रिकर के साथ भी हुआ। उनके पिता की परंपरागत सीट पणजी से उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। ऐसे में उत्पल ने बीजेपी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

बीजेपी छोड़ने पर छलका दर्द

बीजेपी छोड़ने को लेकर उत्पल पर्रिकर का दर्द भी शनिवार को छलका। पर्रिकर ने कहा कि पार्टी छोड़ना उनके लिए इतना आसान नहीं था। लेकिन कभी-कभी कठिन निर्णय लेना पड़ते हैं। पर्रिकर ने कहा कि अगर बीजेपी पणजी से मजबूत उम्मीदवार को टिकट देती मैं चुनाव छोड़ देता। हालांकि अब उत्पल ने पणजी से ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें - हरक सिंह रावत कांग्रेस में हुए शामिल, जानिए अमित शाह को लेकर क्या कहा

बीजेपी ने की 34 उम्मीदवारों की घोषणा


गोवा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने 34 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बीजेपी की सूची में 9 उम्मीदवार ईसाई समुदाय के हैं, जबकि 3 सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के नेताओं को कैंडिडेट बनाया गया है। पार्टी ने 9 सामान्य जाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एक पत्रकार को भी टिकट दिया गया है। राज्य में 6 सीटें ऐसी हैं जहां से पार्टी ने नए उम्मीदवार उतारे हैं।

बता दें कि गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे।