scriptभूंकप के झटकों से थर्राया अंडमान निकोबार, रिक्टर स्कैल पर 5 मापी गई तीव्रता | Andaman And Nicobar Earthquake Of Magnitude 5 Occurred Port Blair | Patrika News
राष्ट्रीय

भूंकप के झटकों से थर्राया अंडमान निकोबार, रिक्टर स्कैल पर 5 मापी गई तीव्रता

मंगलवार की सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के पोर्ट ब्लेयर इलाके में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गनीमत यह रही कि अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नई दिल्लीJul 05, 2022 / 09:34 am

धीरज शर्मा

Andaman And Nicobar Earthquake Of Magnitude 5 Occurred Port Blair

Andaman And Nicobar Earthquake Of Magnitude 5 Occurred Port Blair

पर्यटकों के पसंदीदा डेस्टिनेशन में शुमार केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों से थर्रा उठा। सुबह करीब 5 बजकर 57 मिनट पर आइलैंड से 215 किलोमीटर दूर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। द्वीपीय प्रदेश अंडमान और निकोबार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी (NCS) के मुताबिक, द्वीप समूहों में भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत थी। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। जबकि कुछ गहरी नींद में थे। गनीमत ये रही कि इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने एक ट्वीट में इस भूकंप के बारे में जानकारी दी। भूकंप का केंद्र जमीन से 44 किलो मीटर की गहराई पर बताया जा रहा है।

24 घंटे में दूसरी बार दहला अंडमान निकोबार
करीब 6 बजे आए जोरदार भूंकप से पहले भी अंडमान-निकोबार में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप से आइलैंड की धरती कांपी। इससे पहले सोमवार को सुबह करीब तीन बजे पोर्ट ब्लेयर से 244 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें – अंडमान सागर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.6 तीव्रता

बता दें कि, द्वीप में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए गए हैं। अंडमान निकोबार में एक दिन पहले आए भूकंप में भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। दरअसल द्विपीय प्रदेश अंडमान निकोबार भूकंप के लिहाज से संवेदनशील श्रेणी में आता है।
जम्मू-कश्मीर में भी कांपी थी धरती
एक दिन धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप से धरती कांपी थी। यहां डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी।

यहां भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप ने एक हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।

यह भी पढ़ें – दक्षिणी ईरान में आए 4 अलग-अलग भूकंप, 5 लोगों की मौत कई घायल

Home / National News / भूंकप के झटकों से थर्राया अंडमान निकोबार, रिक्टर स्कैल पर 5 मापी गई तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो