scriptअरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक का निधन, सीएम प्रेमा खांडू ने व्यक्त किया दुख | Arunachal Pradesh Today BJP MLA Phosum Khimhun dies | Patrika News
राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक का निधन, सीएम प्रेमा खांडू ने व्यक्त किया दुख

Arunachal Pradesh Today: भारतीय अरुणाचल प्रदेश के भाजपा फोसुम खिमहुन का निधन हो गया। खिमहुन के निधन पर सीएम पेमा खांडू ने दुख जताया है।

गुवाहाटीMar 09, 2024 / 05:26 pm

Anand Mani Tripathi

Arunachal Pradesh Today BJP MLA Phosum Khimhun dies

 

Arunachal Pradesh Today: भारतीय जनता पार्टी के विधायक फोसुम खिमहुन का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह ईटानगर के एक अस्पताल में भर्ती थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। विधायक फोसुम के निधन पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं चांगलांग दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक फोसुम खिमहुन के निधन से स्तब्ध हूं।

शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदारों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। खिमहुन अपने लोगों की सेवा, क्षेत्र के विकास और अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे। राज्य की समावेशी प्रगति के लिए उनके सौहार्द, प्रतिबद्धता और चिंता की कमी हमेशा खलेगी।भगवान बुद्ध दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके प्रियजनों को इस दुखद क्षण से निपटने की शक्ति दें।

 

चांगलांग दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 2004 में विधायक बनने के बाद फोसुम खिमहुन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खिमहुन ने वर्ष 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की और 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप चुनाव जीते।

https://twitter.com/BJP4Arunachal/status/1766373978833031285?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/PemaKhanduBJP/status/1766370949270798664?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / National News / अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक का निधन, सीएम प्रेमा खांडू ने व्यक्त किया दुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो