scriptBig Accident : ओडिशा सड़क हादसे में पूरा परिवार साफ, गैस कटर से काटकर निकाला गया शव | Big Accident: Whole family wiped out in Odisha road accident, bodies taken out by cutting them with gas cutter | Patrika News
राष्ट्रीय

Big Accident : ओडिशा सड़क हादसे में पूरा परिवार साफ, गैस कटर से काटकर निकाला गया शव

Big Accident :ओडिशा के क्योंझर इलाके में एक भीषण दुर्घटना में एक परिवार के छह सदस्य मौत की नींद सो गए। इसमें एक छह साल की बच्ची भी शामिल थी।

भुवनेश्वरMay 16, 2024 / 02:43 pm

Anand Mani Tripathi

ओडिशा क्योंझर के चंपुआ में राष्ट्रीय राजमार्ग-520 एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ गई। इसके बाद पीछे से भी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके कारण छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ओडिशा पुलिस ने बताया है कि अचानक ब्रेक लगाने के कारण कार संतुलन बिगड़ गया। प्रथम दृष्टया यह हादसा इसी कारण मालूम हो रहा है। भिडंत में तीन महिलाओं और छह साल की बच्ची समेत परिवार के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोनों वाहनों के चालकों की तेज रफ्तार के कारण हुआ।
ओडिशा पुलिस ने बताया है कि यह सभी बंसपाल ब्लॉक क्षेत्र के तारामकंटा गांव के रहने वाले थे, बरबिल पुलिस स्टेशन के तहत भद्रा साही इलाके में रहते थे। परिवार बुधवार शाम कार से बांसपाल ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव जा रहा था। गैस कटर के इस्तेमाल से कार से शवों को निकाला गया। इन सभी की पहचान बरबिल इलाके की फुलंती पलाई, संजय महाकुड, लुसी पलाई, संध्या महाकुड़, पीहू महाकुड़ और प्रमोद पलाई के रूप में हुई है।

Hindi News/ National News / Big Accident : ओडिशा सड़क हादसे में पूरा परिवार साफ, गैस कटर से काटकर निकाला गया शव

ट्रेंडिंग वीडियो