राष्ट्रीय

बिहार : महागठबंधन सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार, 31 मंत्री लेंगे शपथ

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज मंगलवार को कैबिनेट विस्तार होगा। आज कुल 31 विधायक मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल फागू चौहान सुबह साढ़े ग्यारह बजे इन सभी लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

नई दिल्लीAug 16, 2022 / 07:59 am

Shaitan Prajapat

tejashwi yadav nitish kumar

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में बीजेपी का दामन छोड़ कर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर नई सरकार बना ली है। नीतीश और तेजस्वी की नई सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 31 मंत्री शपथ लेंगे। बिहार के सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल फागू चौहान इनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नीतीश और तेजस्वी सरकार में आरजेडी का दबदबा रहने वाला है। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है सोमवार की देर शाम उनको एक.एक कर राजभवन से फोन आया। नीतीश कुमार को 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

आरजेडी के 15 और जेडीयू के 12 मंत्री लेंगे शपथ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर 50-50 फॉर्मूला तय हुआ है। बताया जा रहा है कि आज आरजेडी के 15, जेडीयू के 12, कांग्रेस के दो, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें

बिहार : नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 20 लाख युवाओं को देंगे नौकरी और रोजगार



तेजस्वी को स्वास्थ्य, तेज को वन!
सूत्रों के अनुसार, आरजेडी इस बार शिक्षा मंत्रालय अपने पास रख रही है जो एनडीए सरकार में जेडीयू के पास थी और बदले में वित्त मंत्रालय जेडीयू को सौंप रही है। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पीडब्लूडी और स्वास्थ्य मंत्रालय अपने पास रख रहे हैं। वहीं तेजप्रताप को वन और पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें

CM नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से की बात, सभी विधायकों को बुलाया पटना

 

महागठबंधन सरकार में साल दल शामिल
आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में कुल सात दल शामिल हैं। आरजेडी और जेडीयू के अलावा कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, मंत्री मंडल में शामिल होगी। एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्रिपद मिल सकता है।

किसे-किसे मिल सकता है मंत्री पद…
जेडीयू
1. बिजेंद्र यादव
2. विजय चौधरी
3. श्रवण कुमार
4. अशोक चौधरी
5.मदन साहनी
6. दामोदर राउत
7. संजय झा
8. जामा खान
9. सुमित कुमार सिंह
10. लेसी सिंह
11. उपेंद्र कुशवाहा

आरजेडी
1. तेज प्रताप यादव
2. सुरेंद्र यादव
3. चंद्रशेखर
4. शशि भूषण सिंह
5. कार्तिक सिंह
6. कुमार सरबजीत
7. भूदेव चौधरी
8. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
9. शाहनवाज
10. समीर महासेठ
11. अनीता देवी
12. आलोक मेहता
13. राहुल तिवारी
14. सुधाकर सिंह
15. अनिल साहनी


कांग्रेस
1. शकील अहमद
2. राजेश कुमार

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा
1. संतोष मांझी

Home / National News / बिहार : महागठबंधन सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार, 31 मंत्री लेंगे शपथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.