2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में सियासी उलटफेर की आंशका, CM नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से की बात, सभी विधायकों को बुलाया पटना

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका तेज हो गई है। जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद तेजी से यहां की राजनीति बदल रही है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी विधायकों और सांसदों को पटना बुलाया है। अगले एक-दो दिन में यहां कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2022, 9:04 AM IST

modi_nitish.jpg

Bihar Political Crisis JDU, RJD and Congress call all MLAs in Patna

Bihar Political Crisis: महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यहां जदयू और भाजपा का गठबंधन टूट सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम तक अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है। राजद और कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को पटना पहुंचने का फरमान जारी किया है। इधर बीजेपी अभी वेट एंड वाच की स्थिति में है।

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफे के बाद यहां की राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। बता दें कि बीते दिनों जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर जदयू नेता आरसीपी सिंह को मंत्री रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद आरसीपी सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।

नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से फोन पर की बात-

इधर कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की। इसके बाद कांग्रेस ने बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास को आज पटना भेजने का फैसला लिया है। साथ ही पार्टी के सभी विधायकों को पटना में बुलाया गया है।

यह भी पढ़ेंः बिहारः JDU को डूबता हुआ जहाज बता RCP सिंह ने दिया इस्तीफा

राजद ने भी बुलाई विधायकों की मीटिंग-

मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने भी कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) अपने विधायक दल की मीटिंग करेंगे। इन सब घटनाक्रम को देखते हुए बिहार में राजनीतिक फेरबदल की संभावना बनी हुई है।

सीएम नीतीश कुमार बीजेपी से बना रहे दूरी-

सूत्रों से हवाले से मिल रही खबर से मुताबिक बिहार में 11 अगस्त तक नई सरकार बनाने की भी हलचल है। सीएम नीतीश कुमार लगातार बीजेपी नेताओं से दूरी बना रहे हैं। वो कल दिल्ली में हुए नीति आयोग की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। केंद्र के बीजेपी नेताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी नीतीश बीजेपी नेताओं से नजर बचाते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः RCP सिंह के बयान पर जेडीयू का पलटवार- पार्टी डूबोने की मंशा रखने वालों पर एक्शन

मंगलवार को नीतीश सांसदों के साथ करेंगे बैठक-
नीतीश ने अपने सभी सांसदों को सोमवार शाम तक पटना पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सभी के साथ वो बैठक करेंगे। सोमवार शाम तक सभी विधायक पटना में मौजूद रहेंगे। जैसे ही सीएम हाउस के तरफ से इशारा होगा बैठक के लिए सभी विधायक पहुंच जाएंगे। इधर पूरे घटनाक्रम पर अभी भाजपा की ओर से कोई स्थिति साफ नहीं हो सकी है।