इस मामले में मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि हिंदुओं को दिवाली कैसे मनानी चाहिए, यह सिखाने के लिए दीया मिर्जा की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री का विरोध केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका एजेंडा हिंदुत्व के खिलाफ है। रितु तावड़े ने कहा कि दीया मिर्जा की पिछली गतिविधियों और बयानों को देखें तो उन्होंने नर्मदा परियोजना और समान नागरिक संहिता (UCC) का भी विरोध किया है।