उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर वायु प्रदूषण जैसे गंभीर और आसानी से हल होने वाले मुद्दे को प्राथमिकता देना है, तो देश के सेलिब्रिटीज हमेशा सिविल सोसाइटी और सरकारों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं। दीया ने अफसोस जताते हुए कहा कि जब भी पर्यावरण संरक्षण या पटाखों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, तो उन्हें अक्सर व्यक्तिगत हमलों का शिकार होना पड़ता है। लेकिन, वह पिछले एक दशक से अधिक समय से लगातार देश की खराब एयर क्वालिटी और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभावों की ओर लोगों का ध्यान खींचने का काम कर रही हैं।