2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी ही पार्टी पर भरोसा नहीं करते AAP के सांसद-विधायक, सचिन पायलट ने भगवंत मान सरकार पर कसा तंज

Punjab Elections: पंजाब में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' निर्णायक होगी। उन्होंने AAP सरकार पर कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरों और नशे के मुद्दे पर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 2 Nov 2026, 4:17 PM IST

Sachin Pilot

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Rally In Punjab: पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बताया कि 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की रैली निर्यायक होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता उस पार्टी पर कैसे भरोसा कर सकती है, जिसके खुद के सांसदों और विधायकों को अपनी ही पार्टी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे हर गंभीर बात को मजाक की तरह लेते हैं।

राहुल करेंगे 4 नवंबर को रैली

सिचन पायलट ने बताया कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर में एक इंसाफ रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इससे पंजाब की जनता मे काफी उत्साह है। उन्होंने इस रैली को निर्णायक कहा है। उनका कहना है कि इस रैली के जरिए राहुल गांधी सबके सामने कांग्रेस पार्टी का एजेंडा रखेंगे और हमारे अभियान की दिशा तय करेंगे।

'AAP की विदाई का समय आ गया'

आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद यह तय हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से जाने वाली है। आगे उन्होंने कहा कि जनता उस पार्टी पर कैसे भरोसा करें जिसके खुद के सांसद और विधायक पार्टी पर भरोसा नहीं करते। आए दिए AAP के कोई न कोई विधायक और सांसद पार्टी को छोड़ रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए भी कहा कि वे किसी भी बात को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्थिति सुधारने के लिए अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

AAP और Congress का ही होगा सीधा मुकाबला

सचिन पायलट ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कहा कि पंजाब में सीधा मुकाबला सिर्फ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यहां सरकार बनाएंगी। जनता बदलाव चाहती है और वह हमें अपना पूरा समर्थन देगी।

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

उन्होंने पंजाब की मौजूदा स्थिति पर भी बयान देते हुए कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लेकिन पिछले पांच सालों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। गैगस्टरों के हावी होने और नशे की लत को सचिन ने पंजाब का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। यहां आए दिन गोलीबारी हो रही है और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसलिए, पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ढह चुकी है।