नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिया मिर्जा ने दिवाली पर प्रदूषण कम करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। लेकिन रमजान, मुहर्रम और बकरीद के दौरान वह इस तरह की अपील करती नजर नहीं आतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दिवाली और होली को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की सलाह दी जाती है तो दूसरे धर्मों के त्योहारों पर भी ऐसी बातें क्यों नहीं कही जातीं?