2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेठ के साथ अफेयर का शक, मोबाइल चेक करने के बाद आपा खो बैठा पति, पत्नी पर कैंची से किए वार

Bihar Crime News: मायके से ससुराल लौटने के बाद महिला ने शायद ही सोचा होगा कि अगली रात उसकी जिंदगी का सबसे भयावह अनुभव लेकर आएगी। अब अस्पताल के बिस्तर से वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने दो मासूम बच्चों के भविष्य के लिए भी इंसाफ मांग रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 2 Nov 2026, 3:53 PM IST

Domestic Violence Bihar

Domestic Violence Bihar : भोजपुर में शक की आग ने उजाड़ा परिवार! पत्नी पर कैंची से 170 से अधिक वार, दो मासूम बच्चों का भविष्य दांव पर (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Bhojpur Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते और पारिवारिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में दो छोटे बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहीं एक महिला को जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में संघर्ष करना पड़ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि शक और मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसके पति ने उस पर कैंची से बेरहमी से हमला कर दिया।

बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जमीरा गांव में घरेलू हिंसा की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय राखी देवी ने अपने पति पंकज कुमार ठाकुर पर कैंची से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, हमले के दौरान उनके शरीर पर 170 से अधिक वार किए गए। गंभीर रूप से घायल राखी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है।

Husband Attacks Wife: शादी के बाद से रिश्तों में बढ़ने लगी थी कड़वाहट

राखी देवी की शादी जून 2019 में पंकज कुमार ठाकुर के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें तीन साल का बेटा अभिराज और दो साल की बेटी परी शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति उनके चरित्र पर संदेह करने लगे थे। वह राखी के बड़े भाई राजा बाबू उर्फ बंकु के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल उठाते थे। राखी ने इन आशंकाओं को निराधार बताते हुए कहा कि इसी मुद्दे पर घर में बार-बार झगड़े होते थे।

Bhojpur Crime News: धमकियों के बाद बच्चों को लेकर चली गई थीं मायके

पीड़िता ने बताया कि पहले भी उनके साथ मारपीट हो चुकी थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। लगातार तनाव से परेशान होकर उन्होंने अपने पिता मनोज ठाकुर को फोन पर स्थिति बताई। पिता की सलाह पर 15 अक्टूबर को वह दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गईं।

हालांकि, कुछ दिनों बाद पति उनके मायके पहुंचे। उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए परिवार से माफी मांगी। उनके व्यवहार में बदलाव देखकर राखी बच्चों के साथ वापस ससुराल लौट आईं। परिवार ने पंकज की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए उनका सीटी स्कैन भी कराया था।

रात दो बजे मोबाइल बना विवाद की वजह

राखी के आरोपों के मुताबिक, घटना वाली रात करीब दो बजे पंकज ने मोबाइल हैक होने की बात कहकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्होंने अपने पिता को बुलाया और मोबाइल की जांच भी कराई। लेकिन विवाद शांत होने के बजाय अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि पंकज ने कैंची उठाकर राखी पर लगातार हमला कर दिया।

हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गईं। इसके बाद ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।

दो मासूम बच्चों की परवरिश की चिंता

अस्पताल में भर्ती राखी ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनके दोनों बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और मौजूदा हालात में उनकी देखभाल की जिम्मेदारी परिवार के अन्य सदस्यों पर आ गई है। पीड़िता चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले और आरोपी को कानून के मुताबिक सजा दी जाए।