scriptBihar Supaul Koshi River Bridge Accident: कोसी नदी पर बन रहे पुल का गिरा स्लैब, एक मजूदर की मौत 40 से अधिक दबे | Bihar Supaul Koshi River Bridge Accident Slab Fell Deaths And Many Laborers Under Debris | Patrika News
राष्ट्रीय

Bihar Supaul Koshi River Bridge Accident: कोसी नदी पर बन रहे पुल का गिरा स्लैब, एक मजूदर की मौत 40 से अधिक दबे

Bihar Supaul Koshi River Bridge Accident: बिहार की शोक कही जाने वाली कोशी नदी पर बन रहा एक पुल का स्लैब गिर गया है। इसकी चपेट में आने से एक मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई है।

नई दिल्लीMar 22, 2024 / 10:06 am

Anand Mani Tripathi

bihar_supaul_koshi_river_bridge_accident_slab_fell_deaths_and_many_laborers_under_debris.png

Bihar Supaul Koshi River Bridge Accident:बिहार की शोक कही जाने वाली कोशी नदी से एक बड़ी खबर आ रही है। कोशी नदी पर बन रहा एक पुल का स्लैब गिर गया है। इसकी चपेट में आने से एक मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई है। स्लैब के नीचे 40 से अधिक मजदूर दबे हैं। कंपनी का प्रबंधन मौके से फरार हो गया है। इसका निर्माण ट्रांसलैन कंपनी कर रही है। आशंका है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बिहार में पुल से जुड़ा हादसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच यह हादसा एक बड़ा मुददा बन सकता है।

 

10.2 किलोमीटर लंबे इस महासेतु का निर्माण 1200 करोड़ रुपए से कराया जा रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परियोजना से सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी मधुबनी जाने के लिए 100 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। एप्रोच रोड मिलाकर इस पुल की लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं। 166 पिलर का निर्माण पूरा हो चुका है ।

 

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत यह पुल मधुबनी के उमगांव से महिषी तारापीठ (सहरसा) के बीच बन रहा है। इसके निर्माण में गैमन इंडिया व ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। सामरिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही महत्वपूर्ण यह पुल नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ उत्तर-पूर्व के राज्यों को भी जोड़ेगा।

 

कोसी पर सुपौल और मधुबनी के बीच बन रहे इस महासेतु के सिरे के दोनों तरफ बने तटबंध से सीधे जोड़ा जा रहा है। इसके कारण यह पूरे देश का सबसे लंबा पुल बन जाएगा। इसका उद्घाटन वर्ष 2023 में होना था लेकिन कोरोना के कारण मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया था।

 

 

इससे पहले बिहार के भागलपुर में जून 2023 में निर्माणाधीन पुल गिरा था। खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियोआया था। इसमें पूरा पुल ही गंगा नदी में समा गया। 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इसी पुल का शिलान्यास 2014 में सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। इसकी लागत 1717 करोड़ रुपए आई थी।

1.जून 2022 में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। इसे 147 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा था।

2.जुलाई 2022 में कटिहार जिले में एक निर्माणाधीन प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (RCC) पुल गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए थे। कोसी नाले पर पुल का निर्माण एक करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा था।
3.दिसंबर 2022 में भी बेगूसराय में गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया।इस पुल को गंडक नदी के 14 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा था।

4.15 मई 2023 को पूर्णिया में ढलाई के दौरान एक बॉक्स ब्रिज भरभरा कर गिर पड़ा था। इसे 1 करोड़ 14 लाख की लागत बनाया जा रहा था। इसमें दो मजदूर गंभीर घायल हो गए थे। तीन माह में यह पुल फिर जमींदोज हो गया।

Home / National News / Bihar Supaul Koshi River Bridge Accident: कोसी नदी पर बन रहे पुल का गिरा स्लैब, एक मजूदर की मौत 40 से अधिक दबे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो