6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीरभूम हिंसा: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान, बीजेपी-टीएमसी नेताओं पर आरोप

बीरभूम जिले में भड़की हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव बुधवार दोपहर 2 बजे मामले की सुनवाई करने वाले हैं। इस घटना से राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Mar 2022, 1:15 PM IST

Birbhum violence

Birbhum violence

Birbhum violence: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा भड़कने के बाद 8 लोगों को जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। अब यह मामला कलकत्ता हाई कोर्ट में पहुंच चुका है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा की घटना में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव बुधवार दोपहर 2 बजे मामले की सुनवाई करने वाले हैं।

महिलाओं और बच्चों सहित 8 की मौत
आपको बात दें कि सोमवार को बोगटुई गांव में तृणमूल कांग्रेस के उप पंचायत प्रमुख भादु शेख की कथित हत्या के कुछ ही समय बाद रामपुरहाट में हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने कम से कम आठ घरों में आग लगा दी, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

विशेष जांच दल का गठन
लाइव लॉ ने बताया कि मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा घटना की जांच की मांग की गई थी। वहीं, पुलिस ने राजनीतिक कोण से इनकार किया है।



11 लोग गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी ने बीरभूम की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग कर डाली है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज मालवीय ने बताया कि मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।


यह भी पढ़ें - दिल्ली में बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाई सिक्योरिटी अलर्ट


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। घटना की जांच के लिए एडीजी सीआईडी ज्ञानवंत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था।

विपली दलों को राज्य सरकार पर निशाना
इस घटना से राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए निशाना साधा। बीजेपी ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

यह भी पढ़ें - बड़ी कामयाबी: भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से सरकार ने वसूले 19 हजार करोड़ रुपये


सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर हिंसा स्थल का दौरा करेगा। अधिकारी के साथ भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और ज्योतिर्मय सिंह महतो शामिल होंगे।

अब तक 200 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत
इस बीच, दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, हमें शर्म आती है कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटना हुई। बेगुनाहों, बच्चों को जिंदा जलाया, लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं। राज्य में अब तक 200 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं। सरकार क्या कर रही है? इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।