भारतीय बैंकों से करोड़ों रुपए लेकर विदेश भागने वाले विजय, माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से केंद्र सरकार ने बड़ी वसूली की है। सरकार ने तीनों भगौड़ों से अब तक 19,111.20 करोड़ रुपये की संपत्ति वसूली कर चुकी है। इनमें से 15,113.91 करोड़ रुपये की संपत्ति उन बैंकों को वापस कर दिया गया है जिनके पैसे लेकर ये भागे थे। मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने ये जानकारी दी है।