scriptLok Sabha Elections 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 21 फीसदी महिलाओं के नाम, पूर्व सीएम और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल | BJP Candidate second List Lok Sabha Elections 2024 72 candidate included former CM and many Union Ministers | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 21 फीसदी महिलाओं के नाम, पूर्व सीएम और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल

BJP Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की दूसरी सूची (Second List) बुधवार को जारी कर दी। इस 72 उम्मीदवारों वाली लिस्ट में 20 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। पढ़ें नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट…

Mar 14, 2024 / 07:37 am

Shivam Shukla

BJP Candidate second List Lok sabha Election 2024

,,

BJP Candidate second List Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र के नागपुर से नितिन गडकरी और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उतारा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है। पार्टी ने करीब 33 फीसदी टिकट काट दिए गए हैं।

प्रीतम का कटा, बहन पंकजा को मिला

महाराष्ट्र में बीड सीट से प्रीतम मुंडे का टिकट काटकर बहन पंकजा मुंडे को पार्टी ने दिया है। जलगांव, अकोला, चंद्र पुर, उत्तर मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, पुणे और बीड लोकसभा सीट से नए चेहरों को पार्टी ने मौका दिया है। दिल्ली की बची दोनों सीटों पर पार्टी ने नए टिकट घोषित किए हैं। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को पार्टी ने मैदान में उतारा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सीट से मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की जगह हरिद्वार से पार्टी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव खेला है।

नौ केंद्रीय मंत्री भी उतारे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल- मुंबई नॉर्थ (महाराष्ट्र)
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी- धारवाड़ (कर्नाटक)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- नागपुर (महाराष्ट्र)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- हमीरपुर (हिमाचल)
राव इंद्रजीत सिंह- गुरुग्राम (हरियाणा)
कृष्ण पाल गुर्जर- फरीदाबाद (हरियाणा)
शोभा करंदलाजे – बेंगलूरु उत्तर (कर्नाटक)
राव साहेब दानवे पाटिल – जालना महाराष्ट्र)
डॉक्टर भारती पवार – डिंडोडी (मध्यप्रदेश)

तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी लड़ेंगे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर- करनाल

कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई – हावेरी

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत- हरिद्वार

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 21 फीसदी महिलाओं के नाम, पूर्व सीएम और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो