अब लालू सिंगापुर में अपना इलाज करा सकते हैं। लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने इसकी जानकारी दी है। कोर्ट के आदेश के बाद लालू अब अपना पासपोर्ट रिन्यूअल भी करा सकेंगे। सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष दायर की गई अर्जी में लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव का जो पासपोर्ट है, उसकी वैलिडिटी समाप्त हो रही है और इस वजह से उसे रिन्यूअल कराना है।