सरकार द्वारा बनाए गए नियम के मुताबिक, जो लोग 1000 रुपए तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं, उनसे हर महीने 40 रुपए और सालाना 480 रुपए तक वाटर टैक्स देना होगा। 1001 रुपए से 2000 रुपए हजार तक प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 65 रुपए प्रति माह और 780 रुपए सालाना टैक्स लगेगा। दूसरी तरफ, 2001 रुपए से 3000 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 120 रुपए मासिक और 1440 रुपए सालाना टैक्स वसूला जाएगा। 3001 रुपए से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 150 रुपए प्रति महीना और 1800 रुपए सालाना पानी का टैक्स देना होगा।