उनके बर्थडे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर केक काटकर राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया गया। राजद अध्यक्ष को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पुत्री डा. मीसा भारती समेत अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है।