पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात किसी बात को लेकर सार्थक और सांचालिका के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान सांचालिका ने धारदार हथियार से सार्थक के कंधे पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।