अनंत सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने हमें प्यार और सम्मान दिया है, वे सभी शादी में आएंगे। जनता हमारे लिए भगवान के समान है। कोई भी व्यक्ति कहीं से आएगा तो वह मेरे लिए सौगात होगा। हम सभी को निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं। मेरी इच्छा है कि हमारे सभी दोस्त, शुभचिंतक और हमसे जुड़े लोग इस पारिवारिक समारोह में शामिल हों।