9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगारेड्डी जिले में ट्रक की ऑटो से टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल

रंगारेड्डी के हिमायत सागर में आउटर रिंग रोड पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 14 घायल। ऑटो में 17 लोग सवार थे। पुलिस जाँच में जुटी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 8 Nov 2026, 1:16 PM IST

Highway Accident

रोड एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

रंगारेड्डी के हिमायत सागर इलाके में रविवार तड़के आउटर रिंग रोड पर एक ऑटो-रिक्शा से जुड़े भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौदह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय ऑटो-रिक्शा में सत्रह लोग सवार थे। घटना के बाद यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी।

हिमायत नगर में आउटर रिंग रोड पर हुआ हादसा

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि देर रात रात 12:45 बजे हिमायत सागर में आउटर रिंग रोड पर एक ऑटो-रिक्शा और एक ट्रक के बीच हादसा हुआ। ऑटो-रिक्शा में कुल 17 लोग सवार थे। तीन लोगों की मौत हो गई और बाकी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम हादसे के कारणों की जाँच कर रहे हैं और जाँच के बाद अधिक जानकारी देंगे।

बस और ट्रक की टक्कर में करीब 15 यात्री घायल हो गए थे

इससे पहले, 19 अक्टूबर को पुलिस ने बताया था कि रंगारेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट थाना क्षेत्र में बटासिंगाराम गांव के पास TGRTC की एक बस और ट्रक की टक्कर में करीब 15 यात्री घायल हो गए थे। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस के मुताबिक, बस खम्मम से हैदराबाद जा रही थी। टक्कर के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए वनस्थलीपुरम एरिया अस्पताल ले जाया गया।