9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमले का आरोप, महिला और उसकी मां गिरफ्तार

कोलकाता के गरिया में 25 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक सरकार की धारदार हथियार के हमले में मौत। लिव-इन पार्टनर और उसकी मां गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 9 Nov 2026, 11:00 AM IST

क्राइम सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

क्राइम सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

कोलकाता के गरिया इलाके में रविवार तड़के किराए के एक फ्लैट से एक महिला रोती हुई बाहर भागी और मदद के लिए चिल्लाने लगी। पड़ोसी अंदर पहुंचे तो 25 साल का उसका लिव-इन पार्टनर बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कौन था मृतक?

मृतक की पहचान सार्थक सरकार के रूप में हुई। वह बारासात का रहने वाला था और साल्ट लेक के सेक्टर-V की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह फर्ताबाद के किराए के फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के साथ रहता था।

फ्लैट के अंदर क्या हुआ?

पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि शनिवार रात सार्थक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गर्लफ्रेंड ने धारदार हथियार से उसके कंधे पर वार कर दिया। सार्थक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शक है कि इस वारदात में गर्लफ्रेंड की मां की भी भूमिका हो सकती है। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि झगड़े की वजह क्या थी और क्या मौमिता भी हमले में शामिल थीं।

आधी रात से पहले सुनी गई थी बहस की आवाज

पुलिस ने आगे कहा कि रविवार को दिवाली के मौके पर देर रात सूचना मिली कि गरिया इलाके में एक फ्लैट से एक महिला रोते हुए बाहर भागी और मदद के चिल्लाई। आसपास के लोग जब फ्लैट पर पहुंचे तो एक युवक बिस्तर पर गंभीर रूप से घायल था। वह खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आगे कहा कि मदद मांगने वाली महिला की गर्दन पर कई खरोंच के निशान थे।

घटना के संबंध में गरिया के स्थानीय निवासी सयन पाल ने बताया कि हम जाग ही रहे थे कि एक महिला के रोने और मदद मांगने की आवाज सुनाई दी। हम तुरंत फ्लैट में पहुंचे तो देखा कि एक युवक बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा है। जिस महिला ने मदद मांगी थी, उसकी गर्दन पर कई खरोंचें थीं। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने यह भी बताया कि उसी इमारत के कुछ लोगों ने घटना से कुछ देर पहले फ्लैट से तेज बहस और शोर की आवाजें सुनी थीं। एक अन्य स्थानीय निवासी अर्कजीत बसु ने बताया कि यह जोड़ा कुछ समय से इलाके में रह रहा था, लेकिन पड़ोसियों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। उन्होंने कहा कि ये लोग मोहल्ले में किसी से ज्यादा घुलते-मिलते नहीं थे। सुबह घटना का पता चला तो हम सब सन्न रह गए।

मां की भूमिका की जांच

बारुईपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और दोनों महिलाओं की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी मां की भूमिका की जांच की जा रही है। हमले में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ, यह पूछताछ के बाद पता चलेगा।