9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीनी जासूसी विवाद के बीच ट्रंप ने एनवीडिया के संस्थापक जेन्सेन हुआंग का बचाव किया

Chinese espionage controversy Jensen Huang: चीनी जासूसी विवाद में घिरे एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- "सम्मानित इंसान", सीईओ बने रहें। बोर्ड ने शुरू की स्वतंत्र जांच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 9 Nov 2026, 7:07 AM IST

Nvidia founder and CEO Jensen Huang

एनवीडिया के संस्थापक व CEO जेन्सेन हुआंग (फोटो -विकीपिडिया)

Jensen Huang: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के संस्थापक व CEO जेन्सेन हुआंग का बचाव किया है। ट्रंप ने उन्हें सम्मानित इंसान बताया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हुआंग को इस कंपनी के प्रमुख पद पर बने रहना चाहिए। दरअसल, हुआंग पर उन महिलाओं के साथ संबंध बनाने के आरोप हैं, जिन पर अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने का शक है।

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मेरी हुआंग से उनकी सीधे बात नहीं हुई है, लेकिन हुआंग ने देश के लिए अच्छा काम किया है। वह एक अच्छे इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक होगा। उन्होंने शानदार काम किया है। वहीं, पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की, तो ट्रंप ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि वह शानदार इंसान हैं। उन्होंने अमेरिका के लिए शानदार काम किया है। हमें उन्हें सुनना चाहिए।

जेन्सेन हुआंग के खिलाफ एनवीडिया बोर्ड ने शुरू की स्वतंत्र जांच

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इस आरोप की स्वतंत्र जांच शुरू की है कि हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बनाया गया था। हुआंग ने भी एक टेक कंपनी की महिला अधिकारी के साथ एक्सट्रा मेरैटल अफेयर की बात स्वीकारी थी। अमेरिकी जांच एजेंसियां उस महिला को चीनी जासूस मानती है।

एनवीडिया ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड एक स्वतंत्र जांच शुरू कर रहा है, क्योंकि हाल की रिपोर्टों में कहा गया है कि संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग को विदेशी खुफिया प्रयास का निशाना बनाया गया। बोर्ड के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा सर्वोपरि है। बोर्ड के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के राजों से समझौता हुआ है, फिर भी जांच में सभी उपलब्ध जानकारी देखी जाएगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि हुआंग ने जांच का स्वागत किया है और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने का वादा किया है। बोर्ड को हुआंग और उनकी टीम पर भरोसा है और वह आगे जरूरी जानकारी देता रहेगा।

हुआंग ने कर्मचारियों से मांगी माफी

फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक संदेश में अपनी गलती मानी। उन्होंने लिखा कि मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की। मेरे कार्यों से उन्हें और हमारे बच्चों को दुख पहुंचा। इसका कोई बहाना नहीं है।