scriptचंपई सरकार के खिलाफ बगावत शुरू, रांची से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक | Congress MLAs Revolt Against Champai Soren Jharkhand Government Cabinet Expansion Congress MLAs reach Delhi from Ranchi | Patrika News
राष्ट्रीय

चंपई सरकार के खिलाफ बगावत शुरू, रांची से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक

Jharkhand Politics: झारखंड में राजनीतिक नाटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के विधायकों ने अपने कोटे के मंत्रियों के खिलाफ बगावत कर दी है। इसके कारण मुख्यमंत्री चंपई की कुर्सी खतरे में आ गई है।

Feb 17, 2024 / 10:52 pm

Anand Mani Tripathi

congress_mlas_revolt_against_champai_soren_jharkhand_government_cabinet_expansion_congress_mlas_reach_delhi_from_ranchi.png

Jharkhand Politics: झारखंड में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री चंपई की सरकार पर हर दिन संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। वहीं अब कांग्रेस के विधायक मंत्रीमंडल विस्तार के बाद 16 में से 12 विधायक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से नाराज हो गए हैं। यह सभी चंपई की सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को हटाने की मांग कर रहे हैं।

चंपई सरकार से नाराज विधायक अब आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के इन विधायकों ने रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और मंत्री बसंत सोरेन से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक यहां से सीधे एयरपोर्ट पहुंच गए। इस स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि बसंत सोरेन कांग्रेस के नाराज विधायकों को नहीं मना पाए।

मंत्री बंसत सोरेन ने कहा की कोई नाराजगी नहीं है। कुछ शंकाएं थी उसे दूर करने का प्रयास किया गया।मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी इसके साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोई खतरे की बात नहीं है। कोई डर नहीं है। कल मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात होगी।

 


झारखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच 8 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। दो विधायक रविवार को पहुंच जाएंगे। इसके बाद सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने बताया कि 10 विधायक दिल्ली जा रहे हैं, जहां कांग्रेस आलाकमान से सभी बात करेंगे और वहां से जो भी निर्देश मिलेगा उसी हिसाब से काम होगा।

 


चंपई सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस विधायक तो नाराज ही हैं हेमंत सोरेन गुट के भी कुछ विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस फेहरिस्त में कौन शामिल हैं यह बात तो सामने नहीं आई लेकिन अंदर खाते विरोध जबरदस्त हो रहा है। चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बने 12 दिन ही बीतें लेकिन बगावत शुरू हो गई है।
https://twitter.com/ChampaiSoren/status/1758518275858710635?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ National News / चंपई सरकार के खिलाफ बगावत शुरू, रांची से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक

ट्रेंडिंग वीडियो