scriptकांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर पार्टी चाहती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा’ | Congress President Election Ashok Gehlot says if party says then I won't say no | Patrika News
राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर पार्टी चाहती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा’

Ashok Gehlot on Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कई नेताओं की सक्रियता देखने को मिली। दिल्ली पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अपनी स्थितियां स्पष्ट की। इधर शशि थरूर ने भी मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
 

नई दिल्लीSep 21, 2022 / 03:21 pm

Prabhanshu Ranjan

ashok_gehlot.jpg

Congress President Election Ashok Gehlot says if party says then I won’t say no

Ashok Gehlot on Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा। गहलोत ने कहा कि अगर पार्टी चाहती है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ें, तो वो पीछे नहीं हटेंगे।

राजधानी दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं किसी भी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा और संकट की इस घड़ी में जहां भी और जैसे भी मेरी जरूरत होगी, पार्टी की सेवा करूंगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कई राज्यों की कांग्रेस इकाई ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को दोबारा पार्टी प्रेसिंडेट बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8duq4m


राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने पर राजस्थान सीएम ने कहा कि मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी जी को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। अगर वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में दौरा करेंगे तो पार्टी की एक अलग छवि बनेगी। मैं एक बार और प्रयास करूंगा। गहलोत ने यह भी कहा कि वह दी गई सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संकेत दिया कि वह पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री दोनों पद एक साथ हैंडल कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी पद के इच्छुक नहीं हैं, बल्कि फासीवादी (भाजपा) सरकार को हटाने की दिशा में काम करना चाहते हैं। इधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रतिनिधियों की सूची देखने के लिए एआईसीसी मुखयालय पहुंचे। शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के मूड में है। थरूर को जी-23 समूह के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शशि थरूर और अशोक गहलोत में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मुकाबला होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1572495282948157441?ref_src=twsrc%5Etfw


दिल्ली पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है और फिर केरल में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। हर कोई एक मजबूत कांग्रेस चाहता है और सभी दलों को एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इधर शशि थरूर ने आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।

https://twitter.com/ANI/status/1572500068057624578?ref_src=twsrc%5Etfw


इस मुलाकात के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कांग्रेस के जो भी सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। अगर 10 प्रतिनिधि किसी व्यक्ति को मनोनीत करे और वो हां बोले तो वो नामांकन स्वीकार किया जाएगा। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटर लिस्ट की मांग पर भी बीते दिनों मधुसूदन मिस्त्री ने ही पार्टी के पांच सांसदों को पत्र लिखकर जवाब दिया था।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर में हो सकता है मुकाबला, जानिए अंदर की कहानी

 
https://twitter.com/ANI/status/1572480588036313091?ref_src=twsrc%5Etfw


दूसरी ओर राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर कहा कि अधिकांश राज्यों ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये उनका फैसला है, लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। सचिन पायलट आज भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन केरल में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते दिखे। इसी दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।

Home / National News / कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- ‘अगर पार्टी चाहती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो