scriptLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी, रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस बरकरार, सिंधिया के खिलाफ लड़ेंगे यादवेंद्र | Congress's 8th list released Yadvendra will fight against Jyotiraditya Scindia suspense continues on Rae Bareli and Amethi | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी, रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस बरकरार, सिंधिया के खिलाफ लड़ेंगे यादवेंद्र

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस(Congress) ने देर रात लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इसमें गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के सामने राव यादवेंद्र सिंह को और विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को उतारा है। वहीं उत्तर प्रदेश में अमन मणि त्रिपाठी को टिकट नहीं दिया है।

नई दिल्लीMar 28, 2024 / 07:35 am

Anand Mani Tripathi

congress_8th_list_released_yadvendra_will_fight_against_jyotiraditya_scindia_suspense_continues_on_rae_bareli_and_amethi.png

 

Lok Sabha Elections 2024 कांग्रेस(Congress) ने देर रात लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इसमें चार राज्यों कें 14 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। चुनाव के पहले चरण का नामांकन पूरा हो चुका है। अब तक कांग्रेस ने कुल 209 प्रत्याशियों का ऐलान किया है तो भाजपा 407 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली (Rae Bareilly) और अमेठी (Amethi)सीट पर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस ने झारखंड की 3 , मध्यप्रदेश की 3, तेलंगाना की 4 सीटों और यूपी की 4 सीटों के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया है।

 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को उतारा है। दामोह से तरवर सिंह लोधी को टिकट मिला है।

 

कांग्रेस ने झारखंड की खूंटी (ST) लोकसभा से कालीचरण मुंडा को टिकट दिया है। वह पिछली बार सिर्फ 1100 वोट से चुनाव हार गए थे। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुखदेव भगत को लोहरदरगा लोकसभा सीट से टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए विधायक जयप्रकाश पटेल को हजारीबाग से टिकट दिया है।

 

कांग्रेस से तेलंगाना की मेडक सीट से नीलम मधु को उतारा है। यह सीट भी कांग्रेस की हाईप्रोफाइल सीट है। इसके अलावा अदिलाबाद से सुगना कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से तथीपार्थी जीवन रेड्डी और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली पर रहस्य बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश की 17 सीटों में से 13 पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। गठबंधन में 17 सीटें ही कांग्रेस पार्टी को मिली हैं। गजियाबाद से डॉली शर्मा, बुलंदशहर से शिवम वाल्मिकी, सीतापुर से नकुल दुबे और महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन अमेठी से लड़ेंगे या नहीं अब तक नहीं साफ हो रहा है। रायबरेली की सीट पर प्रियंका गांधी उतरेंगी इस पर भी रहस्य बना हुआ है। अब कांग्रेस को सिर्फ अमेठी, रायबरेली, मथुरा और प्रयागराज पर प्रत्याशी उतारना है। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमन मणि त्रिपाठी को टिकट नहीं मिला है।

 

पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन का आखिरी दिन बुधवार को समाप्त हो गया। बिहार में त्योहारों के चलते नामांकन की आखिरी तारीख 28 मार्च है। पहले चरण के लिए 19 अप्रेल को वोट डाले जाएंगे। इनके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होगा। दूसरे चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी होगी। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।

https://twitter.com/kharge?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी, रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस बरकरार, सिंधिया के खिलाफ लड़ेंगे यादवेंद्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो