scriptदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महंगा हुआ टोल टैक्स, जानें नई दरें | Delhi-Mumbai Expressway Toll tax Hike know new rates | Patrika News
राष्ट्रीय

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महंगा हुआ टोल टैक्स, जानें नई दरें

Toll tax Hike दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सोहना-गुड़गांव रोड पर घामडौज टोल प्लाजा और केएमपी एक्सप्रेस वे पर अब टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। इन पर 31 मार्च की रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी।

Mar 30, 2023 / 06:53 pm

Sanjay Kumar Srivastava

delhi-mumbai_expressway.jpg

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महंगा हुआ टोल टैक्स, जानें नई दरें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सोहना-गुड़गांव रोड पर घामडौज टोल प्लाजा और केएमपी एक्सप्रेस वे पर अब टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। इन पर 31 मार्च की रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सोहना-गुड़गांव रोड पर घामडौज टोल प्लाजा और केएमपी एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में करीब 7 फीसद तक की वृद्धि की जाएगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोहना से दौसा तक पहले लाइट व्हीकल यानी कार, जीप, वैन को 500 रुपए का टोल टैक्स देना पड़ता था। अब 31 मार्च की रात से 525 रुपए देना होगा। इस रूट पर अधिकतम टोल 3380 रुपए तक लगेगा। इसके अतिरिक्त यूपी और महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर टोल टैक्स में वृद्धि की जाएगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 7 फीसदी का होगा इजाफा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 7 फीसदी का इजाफा होगा। 15 फरवरी से इस एक्सप्रेसवे का राजस्थान के दौसा तक के हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोला गया था। गुड़गांव के सोहना से राजस्थान के दौसा तक सीधे एक्सप्रेसवे पर जाकर लोग सफर कर रहे हैं। सोहना में इस एक्सप्रेस वे के एंट्री पॅाइंट से 12 किमी की दूरी पर हिलालपुर में टोल प्लाजा है। संशोधित टोल दरें 31 मार्च रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
केएमपी एक्सप्रेस.वे पी भी महंगा होगा सफर

कुंडली मानेसर पलवल केएमपी एक्सप्रेस.वे के 83 किमी का सफर भी 31 मार्च के रात 12 बजे से महंगा हो जाएगा। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन ने नई टोल दरें जारी कर दी हैं। इस रोड पर करीब 60 हजार वाहन चालकों पर बढ़ी टोल दरों का असर पड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोगों को किमी के हिसाब से टैक्स देना पड़ता है। इसमें भी बढ़ोतरी की गई है। यानी अब प्रति किमी 12 पैसे ज्यादा देने होंगे। इस पर 12 टोल गेट बनाए गए हैं। मिनी बस 20 पैसे प्रति किमी, बस व ट्रक पर 42 पैसे प्रति किमी ज्यादा टोल शुल्क देना होगा।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 प्रतिशत की होगी वृद्धि

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि होगी। टोल में सालाना छह प्रतिशत की वृद्धि होती है। जो हर तीन साल बाद कुल 18 प्रतिशत हो जाता है। जैसा कि नौ अगस्त 2004 की एक सरकारी अधिसूचना में बताया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस वृद्धि से कार तथा जीप जैसे चौपहिया वाहनों के लिए टोल 270 रुपए के बढ़कर 320 रुपए और मिनी बस तथा टेम्पो जैसे वाहनों के लिए 420 रुपए से बढ़कर 495 रुपए हो जाएगा।

Home / National News / दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महंगा हुआ टोल टैक्स, जानें नई दरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो