सहारा समूह की इन 4 कोऑपरेटिव सोसाइटी के जमाकर्ताओं को मिलेगा पैसा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सहारा समूह की 4 को.ऑपरेटिव सोसाइटी में पैसे लगाने वालों को ही रिफंड मिलेगा। इसमें सहारा क्रेडिट को.ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को.ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज को.ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड जैसी योजनाएं शामिल हैं। ये सभी योजनाएं मल्टी स्टेट को.ऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट 2002 के तहत मार्च 2010 से जनवरी 2014 के बीच पंजीकृत कराई गई हैं।