scriptHome Minister Amit Shah said Lord Shri Ram will be seated in his grand temple Ayodhya on next Ram Navami | गृह मंत्री अमित शाह बोले, अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर अयोध्या में होंगे विराजमान | Patrika News

गृह मंत्री अमित शाह बोले, अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर अयोध्या में होंगे विराजमान

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2023 03:10:10 pm

Ram Navami गुरुकल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड के दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, मैं देश की जनता और आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर के अंदर अयोध्या में विराजमान होंगे।

amit_shah.jpg
गुरुकल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड के दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री अमित शाह
गुरुकल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड के दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, मैं देश की जनता और आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर के अंदर अयोध्या में विराजमान होंगे। आज आप सभी दीक्षित होकर एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं तो मैं आप सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा आप सभी छात्रों को हमेशा ही अपने संस्थान पर गर्व रहेगा। गुरुकुल कांगड़ी पिछले 100 साल से अपने सिद्धांतों पर चल रहा है। आज गुरुकुल कांगड़ी एक वटवृझ बनकर हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति को देश और दुनिया में फैला रहा है। गुरुकुल कांगड़ी ने वैदिक शिक्षा की परंपरा की जोत को जलाये रखा है। श्रद्धानंद जी ने गुरुकुल कांगड़ी से एक अभियान शुरू किया। यहां के छात्र आज देश दुनिया में उनके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी। स्टार्ट अप को लेकर भी बताया अमित शाह ने कहा मोदी सरकार ने भारत और भारतीयता को दुनिया में नये मुकाम पर पहुंचाया है। अमित शाह ने युवाओं से समग्र भारत के विकास में सहभागिता की अपील भी की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.