29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 नवंबर की INDIA गठबंधन रैली में 10 लाख लोग आएंगे! पवन खेड़ा ने किया बड़ा दावा

Congress: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 1 नवंबर की INDIA गठबंधन रैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया। जानें ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और किरेन रिजिजू पर उन्होंने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 29 Oct 2026, 11:22 PM IST

Pawan Khera news

पवन खेड़ा(फोटो-IANS)

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन 10 लाख लोगों के आने की बात कह रहा है, तो संख्या इससे कम नहीं होगी, बल्कि इससे ज्यादा हो सकती है। पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एमएलसी चुनावों पर किए गए पोस्ट को लेकर भी बयान दिया।

1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा


इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को होने वाली बड़ी रैली को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि लोगों की संख्या को लेकर उनका दावा पक्का है। उन्होंने कहा कि रैली में 10 लाख लोग आएंगे और यह संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। हालांकि, यह कांग्रेस नेता का दावा है, रैली में शामिल होने वाले लोगों की वास्तविक संख्या कार्यक्रम के बाद ही स्पष्ट होगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का सांकेतिक महाभियोग कार्यक्रम


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के सांकेतिक जन महाभियोग कार्यक्रम पर भी पवन खेड़ा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि ज्ञानेश कुमार को पद से जाना होगा। उनके मुताबिक, विपक्ष इस कार्यक्रम के जरिए जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

पीएम मोदी के पोस्ट पर पवन खेड़ा ने क्या कहा?


एमएलसी चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को पोस्ट करने से पहले एक घंटे इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नतीजों का इंतजार करते, तो उन्हें नागपुर और अपने निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम भी देखने को मिल जाते। पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस जीत का जश्न मनाने के बजाय लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।

किरेन रिजिजू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर टिप्पणी को लेकर भी पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि रिजिजू को प्रधानमंत्री के आचरण पर भी ध्यान देना चाहिए। खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जिस भाषा में जवाब दिया जाएगा, वे उसी भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध होने का दावा भी किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग