29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों की कथित हेराफेरी में BLM सोसाइटी अध्यक्ष प्रेमकुमार गिरफ्तार, केरल ले जाएगी पुलिस

चेन्नई में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय हेराफेरी के मामले में BLM सोसाइटी के अध्यक्ष आर. प्रेमकुमार गिरफ्तार। केरल क्राइम ब्रांच ट्रांजिट रिमांड पर कोझीकोड ले जाकर करेगी पूछताछ। मामले की जांच ईडी भी कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

image

आनंद प्रकाश यादव/ विजय राघवन

•

Updated: 29 Oct 2026, 9:31 PM IST

BLM Society

BLM सोसाइटी के अध्यक्ष आर. प्रेमकुमार गिरफ्तार, Photo- ChatGpt

Financial Fraud Case: कोझीकोड क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने करोड़ों रुपयों के कथित वित्तीय हेरफेर मामले में भारत लजना मल्टी-स्टेट हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी (बीएलएम) के अध्यक्ष आर. प्रेमकुमार को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।

सेहत खराब होने का किया बहाना

पुलिस की विशेष टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद प्रेमकुमार ने शारीरिक अस्वस्थता की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें नुंगमबाक्कम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट वारंट के लिए सैदापेट अदालत में पेश किया गया, जहां उनके बेहोश होने का नाटक करने पर एम्बुलेंस से दोबारा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सामान्य बताए जाने के बाद उन्हें अदालत में पेश करने की कार्रवाई की गई।

कोझीकोड ले जाएगी पुलिस

सूत्रों के अनुसार कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर कोझीकोड ले जाया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी। 2006 में स्थापित बीएलएम सोसाइटी पर आरोप है कि उसने निवेशकों से जुटाए गए धन को मोड़कर केरल और चेन्नई में रिसॉर्ट, थिएटर और होटल खरीदे। केरल के कोझीकोड के नादक्कवु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद इसे आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच कर रहा है और केरल उच्च न्यायालय में 29 नवंबर को सुनवाई तय है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग