30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कब हो सकती है बारिश

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में Monsoon ब्रेकअप चल रहा है। इस सीजन में ये तीसरी बार हुआ है। ब्रेक की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान भी बढ़ा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Aug 2021, 9:16 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने ( Delhi Weather News Updates Today ) और एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश का दौर रविवार से शुरू हो सकता है, हालांकि शुक्रवार को हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है।

दरअसल राजधानी दिल्ली में मानसून ब्रेकअप चल रहा है। इस सीजन में ये तीसरी बार हुआ है। ब्रेक की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: बारिश के लिए दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार

मानसून की अक्षीय रेखा के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है।

ऐसे में इस चक्रवाती हवाओं का असर राजधानी दिल्ली में रविवार से दिखाई दे सकता है। मानसून की अक्षीय रेखा के पश्चिमी छोर पर नीचे आने की संभावना है, जिससे दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश हो सकती है। हालांकि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश ही होगी।

ये होता है मानसून ब्रेकअप
अगर मानसून हिमालय की तलहटी के करीब स्थानांतरित होता है और वहां लगातार दो से तीन दिन बना रहता है तो इसे 'ब्रेक मानसून' यानी कि मानसून की सीरीज का टूटना कहते हैं।

हिमालय की तलहटी के करीब मानसून के शिफ्ट होने की वजह से इसका असर पूर्वोत्तर भारत में ज्यादा दिखाई देता है। यही कारण है कि मौजूदा समय में पूर्वोत्तर के राज्यों में अच्छी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि दिल्ली में इस माह अब तक सामान्य 221.8 मिमी के मुकाबले 214.5 मिमी बारिश हुई है। यानी सामान्य से कुछ कम बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर दिल्ली में अगस्त में 247.7 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है।

यह भी पढ़ेंः UP Weather News Updates Forecast Today: यूपी में दो दिन झमाझम होगी बारिश, उम्मीद है भादो में जमकर बरसेंगे बदरा

इस महीने हुई 214.5 मिमी बारिश में से 138.8 मिमी बारिश एक ही दिन में हुई है, जो 14 साल में अगस्त में एक दिन की सबसे अधिक बारिश थी।

हालांकि जुलाई में दिल्लीवासियों को झमाझम बारिश ने खुश किया। जुलाई में असामान्य रूप से 507.1 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 141 फीसद अधिक थी।

जुलाई 2003 के बाद से यह महीने में सबसे अधिक बारिश थी और अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश थी।
जुलाई में भारी बारिश के कारण ही राजधानी दिल्ली में एक जून यानी मानसून सीजन की शुरुआत से 756.4 मिमी बारिश हुई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय