30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: बारिश के लिए दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार

Delhi Weather News Updates Today सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने के चलते दिल्लीवासियों को करना पड़ रहा गर्मी का सामना, अगले 24 घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Aug 2021, 10:26 AM IST

Delhi News Weather Updates Today

Delhi News Weather Updates Today

नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Delhi Weather News Updates Today ) इन दिनों को उमर और गर्मी से भरा चल रहा है। बीते कुछ दिनों से बारिश ना होने के कारण दिल्लावासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्लीवासियों को अभी बारिश के लिए इंतजार करना होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के अंत तक बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि शुक्रवार शाम से मौसम बदल सकता है। इस बीच राजधानी की हवा की क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है।

यह भी पढ़ेंः India Monsoon Update: अगस्त में औसत से 9 फीसदी कम हुई बारिश, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा नया सिस्टम

सामान्य से अधिक रहा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन गर्मी का असर देखने को मिला। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे नमी 64 फीसदी रही। नमी अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

चल सकती है तेज हवाएं
वहीं, मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने की संभावना जताई गई है। दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

24 घंटे साफ रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान अधिकतम पारा 36 से 37 के आस-पास जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग शुक्रवार शाम से मौसम बदल सकता है और इस सप्ताह के अंत तक बारिश आने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः Haryana Weather Forecast Today: हरियाणा में पड़ेगी तेज गर्मी, आसमान में छाए रहेंगे बादल

हवा की क्लालिटी में सुधार
प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली का आबोहवा राहत भरी रही। बुधवार को भी हवा की क्वालिटी संतोषजनक श्रेणी में रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( CPCB ) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 रहा। अगले 24 घंटों में हवा की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए भी हवा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।