30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Weather Forecast Today: हरियाणा में पड़ेगी तेज गर्मी, आसमान में छाए रहेंगे बादल, नहीं होगी वर्षा

Haryana Weather Forecast Today: राज्य के रोहतक, करनाल, चंडीगढ़, अंबाला सहित कई अन्य शहरों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर तेज तूफान या आंधी आने की संभावना हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 26 Aug 2021, 9:03 AM IST

Weather Update: तीन-चार दिन बाद तेज बारिश के आसार, यूपी से टर्फ लाइन गुजरने की संभावना

Weather Update: तीन-चार दिन बाद तेज बारिश के आसार, यूपी से टर्फ लाइन गुजरने की संभावना

Haryana Weather Forecast Today: नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि देश में मानसून के निष्क्रिय होने के कारण अब मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के आसार न्यूनतम हो गए हैं। ऐसे में हरियाणा सहित मैदानी क्षेत्र में बसे अन्य राज्यों में मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि राज्य में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम से भी ऊपर जा सकता है।

पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं से बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह देते हुए कहा है कि पहाड़ों की तराई वाले इलाकों में बारिश जारी रहेगी, अत: वहां जाने से बचें। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सेंट्रल पाकिस्तान से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिनके कारण वातावरण में गर्मी बढ़ना आरंभ हो जाएगी और मौसम में शुष्कता आएगी। उमस में भी राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का अलर्ट, यूपी-बिहार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के रोहतक, करनाल, चंडीगढ़, अंबाला सहित कई अन्य शहरों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर तेज तूफान या आंधी आने की संभावना हैं। राज्य में कुछ स्थानों पर बहुत ही हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर पूरे राज्य में मौसम फिलहाल सूखा रह सकता है। राज्य में तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर जांच में चीन ने डाला रोड़ा, WHO ने कहा- तलाश अब थम चुकी है

विभाग ने कहा है कि इस दौरान पहाड़ियों की यात्रा करना खतरनाक सिद्ध हो सकता है। सप्ताह के अंत में कुछ स्थानों पर एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।