30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather News Updates Forecast Today: यूपी में दो दिन झमाझम होगी बारिश, उम्मीद है भादो में जमकर बरसेंगे बदरा

Uttar Pradesh Weather News Update : यूपी में अब तक हुई बारिश सामान्य औसत से 131.1 मिमी कम - पश्चिमी जिलों मामूली बरसात होगी, उमस बढ़ने की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Aug 2021, 7:59 AM IST

monsoon update 2021

monsoon update 2021

लखनऊ. Uttar Pradesh Weather News Update सावन के बाद अब भादो आ गया है। मानसून अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि ट्रफ लाइन की वजह से यूपी में दो दिन झमाझम बारिश होगी। पूर्वी यूपी के जिलों में ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। हवाएं तेज रहेंगी। साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। राजधानी लखनऊ में आकाश में बादल घुमड़ रहे हैं। बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, प्रदेश में 28 अगस्त तक इसी तरीके का मौसम बने रहने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में बारिश अधिक होगी। बंगाल की खाड़ी और पाकिस्तान के बीच उठने वाली हवाओं की वजह से पूर्वी उत्तर भारत में दबाव बढ़ा है। इससे पूर्व के इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्रों से छूने वाले शहरों में मामूली बरसात तो होगी, लेकिन इसके साथ ही उमस भी बढ़ जाएगी।

अब तक 501.9 मिमी बारिश हुई :- मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में सूबे में 9.6 मिमी बारिश हुई। एक जून से अब तक 501.9 मिमी बारिश हुई है। यह बारिश सामान्य औसत से 131.1 मिमी कम है। 24 घंटे में आगरा शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। आगरा में 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। इसके अलावा 18.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फतेहपुर जिले में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

UP Weather News Updates Forecast Today: यूपी में अगले 48 घंटे होगी जोरदार बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी