scriptफरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी | february school holiday list 2024 classes to remain closed on these 8 days | Patrika News
राष्ट्रीय

फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

फरवरी महीना छात्रों के लिए काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। इस महीने में लगभग 5 से 7 दिनों तक स्कूल में अवकाश है।

Feb 01, 2024 / 07:11 am

Paritosh Shahi

school_closed_winter.jpg

समूचा उत्तर भारत फ़िलहाल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ऐसे में कई जगहों पर विंटर वेकेशन भी बढ़ा दी गई हैं। लीप ईयर की वजह से इस बार फरवरी महीना 29 दिन का है। लेकिन छात्रों के लिए यह महीना काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। इसका मुख्य कारण बोर्ड एग्‍जाम है। इस महीने कई त्यौहार भी मनाये जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस महीने कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।


इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद

यूपी सरकार ने साल 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, इस माह कोई भी सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। ऐसे में स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक, 4 रविवार को यानी 4 दिन बंद रहेंगे।

वहीं बात बिहार की करें तो यहां संत रविदास जयंती का स्कूलों में छुट्टी 24 फरवरी को, जबकि शब-ए-बारात का अवकाश 26 फरवरी को रहेगा। इस तरह लगातार तीन दिन 24, 25 और 26 फरवरी को स्कूल बंद रहेगा।

हरियाणा में फरवरी में 14 फ़रवरी 2024 को बसंत पंचमी का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 4 रविवार को बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश में भी 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पर छुट्टी है। यहां बसंत पंचमी की छुट्टी निर्धारित नहीं की गई है। जिस वजह से स्कूली बच्चों को महज 5 छुट्टियां ही नशीब होंगी।

Hindi News/ National News / फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

ट्रेंडिंग वीडियो