30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

G20 Summit 2022 : पीएम मोदी ने कहा, G20 की अगली अध्यक्षता मिलना भारत के लिए गौरव का क्षण

इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, वे मंच से वैश्विक मुद्दों पर चिंता करेंगे। साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि, भारत के लिए गौरव का क्षण होगा जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंपेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Nov 2022, 11:22 AM IST

modi.jpg

G20 Summit 2022 : पीएम मोदी ने कहा, G20 की अगली अध्यक्षता मिलना भारत के लिए गौरव का क्षण

इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन 15 नवंबर और 16 नवंबर दो दिन ही चलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आज बाली रवाना हो गए। बाली जाने से पूर्व, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहाकि, हमारे देश और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण तब होगा जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को जी—20 की अध्यक्षता सौंपेंगे। भारत 1 दिसंबर 2022 से आधिकारिक रूप से जी—20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। अगले साल हमारे देश में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सदस्य देशों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करूंगा।

वैश्विक मुद्दों पर करेंगे पीएम मोदी चिंता

जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बाली जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह बाली में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे वैश्विक मुद्दों पर जी—20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, मैं इंडोनेशिया की अध्यक्षता में होने वाले 17वें जी—20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14-16 नवंबर 2022 को इंडोनेशिया के बाली का दौरा करूंगा और वहां वैश्विक मुद्दों को उठाऊंगा।

विश्व के कई नेताओं से करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जी-20 शिखर सम्मेलन के अलावा वह सम्मेलन में हिस्सा लेने लेने वाले कई अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भारत की उपलब्धियों और चुनौतियों पर बोलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जी-20 शिखर सम्मेलन में वह भारत की उपलब्धियों और वैश्विक चुनौतियों को सामूहिक रूप से संबोधित करेंगे।

जी-20 क्या है जानें

जी-20 क्या है। जी-20 विश्व की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। इस समूह में ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

यह भी पढ़े - खुशखबर, अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकते हैं स्थायी भारतीय

यह भी पढ़े - लंदन में तय हो रहा है पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख कौन बनेगा, इमरान खान का दावा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय