scriptGujarat Election: गुजरात चुनावों के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, देखें किसे मिली जगह | Gujarat Assembly Election: AAP release First list of candidates | Patrika News
राष्ट्रीय

Gujarat Election: गुजरात चुनावों के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, देखें किसे मिली जगह

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी कितनी गंभीर है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पार्टी ने अभी से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी की पहली लिस्ट में दस नाम शामिल हैं।

Aug 02, 2022 / 02:45 pm

Mahima Pandey

Gujarat Assembly Election: AAP release First list of candidates

Gujarat Assembly Election: AAP release First list of candidates

गुजरात में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दल जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 लोगों के नाम शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविन्द केजरिवाल गुजरात चुनावों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वो आए दिन यहाँ रैलियां कर रहे हैं और आम जनता से जुड़ रहे हैं। अब इस पार्टी ने तेजी दिखाते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। देखें सूची:
https://twitter.com/ANI/status/1554378861252874240?ref_src=twsrc%5Etfw
आम आदमी पार्टी ने देवधर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन राठवा, बेछराजी से सागर रबारी, राजकोट रूरल से वाशराम सगाथिया, कमरेज से राम धाधुक, राजकोट साउथ से शिवलाल बरासिया, गरियाधर से सुधीर वघानी, बरडोली से राजेंद्र सोलंकी और नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी पर भरोसा जताया है।
बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटों विधानसभा सीटें हैं, वर्ष 2017 में बीजेपी ने यहाँ 99 सीटों पर जीत दर्ज कर छठी बार सरकार बनाई थी। कांग्रेस को केवल 77 सीटों पर जीत मिली थी और अन्य के खाते में केवल 7 सीटें ही गई थीं। इस बार मैदान में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी है। ऐसे में इस बार का चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें

चुनावी समर में की गयीं धड़ाधड़ घोषणाएं: अब इन्हें पूरा कर जनता को साधना सरकार के लिए बड़ी चुनौती

Home / National News / Gujarat Election: गुजरात चुनावों के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, देखें किसे मिली जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो