मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि 16 सितंबर के बाद से हरियाणा तथा आस-पास के कई अन्य राज्यों में मध्यम से मूसलाधार वर्षा होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। अभी बने मानसूनी दबाव के कारण इन राज्यों में अच्छी वर्षा हो सकती है और उसका प्रभाव तापमान पर भी दिखाई दे सकता है।
हरियाणा राज्य में इस वर्ष हुई वर्षा की तुलना पिछले वर्षों से की जाए तो हम पाते हैं कि इस बार वर्षा पहले से अधिक हुई है हालांकि इसकी तीव्रता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रही है। माना जा रहा है कि इसका असर भूगर्भ के जल पर भी पड़ेगा और जमीन में पानी के स्तर में सुधार होगा।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तापमान चंडीगढ़ में 28.6 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 26 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 29.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 27 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।