30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में अगले 24 घंटे में फिर जोरदार बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather News Updates Today मंगलवार को दिल्लीवासियों को बरसात से मिलेगी थोड़ी राहत, आईएमडी के मुताबिक बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं भी चलने के आसार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Sep 2021, 9:29 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ( Delhi Weather News Updates Today ) का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि मंगलवार को राजधानीवासियों को वर्षा से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (

India Meteorological Department ) के मुताबिक 14 सितंबर को बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि ये राहत कुछ घंटों के लिए होगी क्योंकि 15 और 16 सितंबर यानी अगले 24 घंटे में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश ( Delhi Rains ) की संभावना जताई गई है।

इसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार बने हुए हैं। बता दें कि सोमवार को भी दिनभर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होती रही।

यह भी पढ़ेंः Delhi Building Collapsed: सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से रेस्क्यू किए गए दो बच्चों की मौत

मानसून अब अपने अंतिम बड़ाव पर है। हालांकि इस बार सितंबर के महीने में दिल्ली में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान नजर आ रहा है। पहले पखवाड़े में ही दिल्ली को मानसून ने तरबतर कर दिया है। कई वर्षों के रिकॉर्ड दो हफ्ते के अंदर ही टूट गए हैं। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो अभी ये सिलसिला जारी रहेगा।

इस हफ्ते भी दिल्ली में रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहने के आसार बने हुए हैं। खासतौर पर मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात हो सकती है।

30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी हवा की रफ्तार
इन दोनों दिनों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। जबकि, बुधवार के दिन मध्यम स्तर की बरसात और गुरुवार के दिन दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी की ओर से इन दोनों ही दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार के दिन हल्की बरसात हुई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में 3.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार की सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने लगी। लेकिन, दस बजे के बाद से फिर बादल छाने लगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी और बारिश हुई।

इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का स्तर 97 से 73 फीसदी तक रहा। इसके चलते थोड़ी उमस का अहसास भी हुआ।

बारिश से सुधरी हवा
मौसम की इन गतिविधियों की वजह से राजधानी की हवा में सुधार देखने को मिला है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार के दिन का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 89 के अंक पर रहा। बता दें कि इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में फिलहाल बारिश से राहत नहीं, जानिए कब तक होगी बारिश

सड़क धंसी, टला हादसा
राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव और सड़क धंसने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे बड़ा हादसा टल गया। साउथ दिल्ली के अधचिनी के पास सड़क धंसने से हुए गड्ढे में आधी बस समा गई। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक अन्य बाइक और स्कूटर भी गड्ढे में गिर गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत इन लोगों को बचा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।